आजमगढ़। छत से कूदकर घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती दो चोरों को पवई थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों चोरों का चालान कर जेल भेजवा दिया। एसओ पवई रत्नेश दूबे के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चोरों में जौनपुर जिले के सरपतहां थाने के कमरपुर गांव निवासी जयद्रथ सिंह और पवई थाने के कछरा गांव निवासी शैलेंद्र पासवान का नाम शामिल है। एक दोनों पवई थाने के सुम्हाडीह गांव निवासी बुधिराम के घर में चोरी करने घुसे थे। घर वालों के जागने पर चोर दीवार फांदकर भाग रहे थे। इस दौरान दोनों चोट लगने से घायल होकर अस्पताल में भर्ती थे