देश की राजधानी दिल्ली सहित सटे राज्य उत्तर प्रदेश में भी कंपकंपी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश में बुधवार की रात काफी ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में यूपी में ठंड बढ़ने के साथ-साथ कंपकंपी बढ़ेगी। 30 नवंबर तक राज्य में जबरदस्त ठंडी हवाएं चलेगी। उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाओं के कारण प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इस समय प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री से नीचे चला गया है। अधिकतम तापमान में भी कमी देखी गई है। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह-सुबह कोहरा और धुंध भी छाई रही। हालंकि, दिन में धूप के कारण ठंड से राहत मिली।